खबरे |

खबरे |

अफगानिस्तान के करीब 80 स्कूली छात्राओं को दिया गया जहर: रिपोर्ट
Published : Jun 5, 2023, 12:39 pm IST
Updated : Jun 5, 2023, 12:39 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

लड़कियों को जहर कैसे दिया गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राइमरी स्कूल की 80 लड़कियों को जहर दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और स्वतंत्रता को दबाने के बाद से यह इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है।

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं। प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने कहा कि जहर देने की घटना संगचारक जिले में हुई है. उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद अब स्कूल में 60 छात्राओं को जहर दिया गया और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में भी छात्राओं को जहर दिया गया. उन्होंने कहा कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को ज़हर दिया गया .

लड़कियों को जहर कैसे दिया गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल जांच अभी चल रही है.  बता दें कि  ऐसी ही एक घटना पिछले साल नवंबर में पड़ोसी देश ईरान में हुई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM