खबरे |

खबरे |

अमेरिका: ग्रीन कार्ड कोटा खत्म करने वाले विधेयक के पक्ष में व्हाइट हाउस, जाने..
Published : Dec 8, 2022, 3:17 pm IST
Updated : Dec 8, 2022, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
America: White House in favor of bill ending green card quota
America: White House in favor of bill ending green card quota

व्हाइट हाउस ने कहा, “प्रशासन अप्रवासी वीजा प्रणाली में सुधार और अप्रवासी वीजा बैकलॉग के कठोर प्रभावों को कम करने के प्रयासों का समर्थन करता है।”

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस ने उस कानून को पारित करने के लिए संसद का समर्थन किया है जो ग्रीन कार्ड पर प्रति देश कोटा को समाप्त करने का प्रयास करता है। इस कानून का उद्देश्य है कि अमेरिकी नियोक्ता योग्यता के आधार पर लोगों को काम पर रखने पर ध्यान केंद्रित कर सकें, न कि उनके जन्मस्थान के आधार पर। इस विधेयक के पारित होने पर हजारों आप्रवासियों को लाभ होगा, खासकर भारतीय-अमेरिकी लोगों को।

इस हफ्ते प्रतिनिधि सभा को ‘इक्वल एक्सेस टू ग्रीन कार्ड्स फॉर लीगल एंप्लायमेंट (ईएजीएलई) एक्ट’ 2022 पर मतदान करना है।

ईएजीएलई अधिनियम रोजगार-आधारित ग्रीन कार्ड पर प्रति-देश अधिकतम सीमा को समाप्त कर देगा- एक ऐसी नीति जो भारतीय प्रवासियों को असमान रूप से प्रभावित करती है।

यदि पारित हो जाता है, तो यह कानून नौ वर्षों के दौरान प्रति-देश ग्रीन कार्ड की अधिकतम सीमा को समाप्त कर देगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कम आबादी वाले देशों के पात्र अप्रवासियों को ईएजीएलई अधिनियम लागू होने के कारण बाहर नहीं रखा गया है।

व्हाइट हाउस ने कहा, “प्रशासन अप्रवासी वीजा प्रणाली में सुधार और अप्रवासी वीजा बैकलॉग के कठोर प्रभावों को कम करने के प्रयासों का समर्थन करता है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM