खबरे |

खबरे |

कनाडा-अमेरिका सीमा के पास मृत पाए गए दो लोगों की हुई पहचान, भारतीयों की शिनाख्त बाकी
Published : Apr 3, 2023, 10:51 am IST
Updated : Apr 3, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Two people found dead near Canada-US border identified, Indians yet to be identified
Two people found dead near Canada-US border identified, Indians yet to be identified

इनमें तीन साल से कम उम्र के दो बच्चे भी थे, दोनों कनाडा के नागरिक थे।

टोरंटो: कनाडा की पुलिस ने अमेरिका-कनाडा सीमा के निकट एक इलाके में मृत पाए गए आठ लोगों में से दो की पहचान कर ली है जबकि चार भारतीयों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। पुलिस को शुक्रवार को क्यूबेक, ओंटारियो और न्यूयॉर्क राज्य के आसपास अकवेसाने इलाके में एक नदी के पास आठ लोगों के शव मिले थे।

पुलिस ने कहा है कि माना जा रहा है कि मृतक भारतीय और रोमानियाई मूल के दो परिवारों से थे और कनाडा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इनमें तीन साल से कम उम्र के दो बच्चे भी थे, दोनों कनाडा के नागरिक थे।

शनिवार को, पुलिस ने कहा कि चार भारतीय नागरिकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि वे अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। ‘सीबीसी न्यूज’ ने भारत में पुलिस सूत्र का हवाला देते हुए अपनी खबर में कहा कि उनमें से कम से कम तीन व्यक्ति गुजरात के एक परिवार के सदस्य थे।.

सूत्र ने कहा कि मारे गए गुजराती परिवार के सदस्यों में करीब 50 और 20 वर्ष के दो पुरुष और लगभग 20 वर्ष की ही एक महिला शामिल है। खबर कहा गया है कि चौथे भारतीय नागरिक की उम्र और लिंग की पहचान अभी नहीं हुई है।

कैनेडियन ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने अपनी खबर में कहा, “एक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय फ्लोरिन लोर्डेक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि उसके पास से कनाडा के पासपोर्ट मिले हैं। एक पासपोर्ट उसके दो साल के बच्चे जबकि दूसरा पासपोर्ट एक साल के शिशु का है। दोनों बच्चों के शव भी बरामद हुए हैं।” खबर में अकवेसाने मोहोक पुलिस सेवा का हवाला देते हुए कहा गया है, “एक महिला की पहचान 28 वर्षीय क्रिस्टीना (मोनालीसा) जेनाइडा लोर्डेक के रूप में हुई है। वह फ्लोरिन की पत्नी और बच्चों की मां थी।”.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM