खबरे |

खबरे |

चीन में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को भ्रष्टाचार के लिए मिली 12 साल की सजा
Published : Apr 12, 2023, 6:55 pm IST
Updated : Apr 12, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Supreme Court judge in China sentenced to 12 years for corruption
Supreme Court judge in China sentenced to 12 years for corruption

20 लाख युआन का जुर्माना भी लगाया।

बीजिंग: चीन में उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश को दो दशकों में 2.27 करोड़ युआन (33 लाख अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत लेने का दोषी ठहराते हुए 12 साल की सजा सुनाई गई है। झेंग्झु शहर की एक अदालत ने न्यायाधीश मेंग शियांग द्वारा वर्ष 2003 से 2020 के बीच रिश्वत लेने की बात स्वीकार किए जाने के बाद उन पर 20 लाख युआन का जुर्माना भी लगाया।

हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ समाचार पत्र ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अदालत ने कहा कि मेंग ने अदालती फैसलों और कानून प्रवर्तन को प्रभावित करने, कंपनियों के लिए निर्माण अनुबंध हासिल करने तथा कैडर चयन जैसे मामलों में दूसरों की मदद करने के बदले में रिश्वत लेने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, 58 वर्षीय मेंग को दो साल पहले न्यायिक और भूमि प्रवर्तन अधिकारियों को लक्षित करने वाले ‘‘स्व-सुधार’’ अभियान के तहत जांच के दायरे में रखा गया था। मेंग ने बीजिंग में एक स्थानीय जिला अदालत में क्लर्क के रूप में शुरुआत करते हुए तीन दशकों से अधिक समय तक देश की न्याय प्रणाली में काम किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM