खबरे |

खबरे |

China Hospital Fire: चीन में अस्पताल में लगी आग, मृतक संख्या बढ़कर हुई 29
Published : Apr 19, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
China Hospital Fire: Hospital fire in China, death toll rises to 29( फोटो साभार PTI)
China Hospital Fire: Hospital fire in China, death toll rises to 29( फोटो साभार PTI)

हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

बीजिंग : चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है। ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है जिसकी स्थापना 1985 में की गई थी। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।  गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM