खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घर के भीतर विस्फोट में छह लोगों की मौत, दो घायल
Published : Jun 1, 2023, 5:50 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Six killed, two injured in explosion inside house in Pakistan's Punjab province
Six killed, two injured in explosion inside house in Pakistan's Punjab province

हैदर ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को एक घर में हुए विस्फोट में एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना पंजाब प्रांत के कोट अड्डू जिले में हुई।पाकिस्तान के दैनिक समाचारपत्र डॉन की खबर के अनुसार मुजफ्फरगढ़ जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सैयद हसनैन हैदर ने कहा कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कबाड़ बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। परिवार कबाड़ सामग्री को छांट रहा था, तभी अचानक यह विस्फोट हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं जिनमें से एक बच्चे की आयु दो वर्ष है।

हैदर ने कहा कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM