रूस के कोस्त्रोमा में बड़ा हदशा ,कैफे में आग लगने से हुई 15 लोगो की मौत , 250 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

शनिवार को रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लग गई जिसमे 15 लोगों मौत हो गई है।

Huge situation in Kostroma, Russia, 15 people died in cafe fire,

 शनिवार को रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लग गई जिसमे 15 लोगों मौत हो गई है।  बताया जा रहा है कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद वहां आग लग गयी और यह बड़ा हदशा हो गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को आग की चपेट से बहार निकाला। 

बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना रूस की राजधानी मॉस्को से 340 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित कोस्त्रोमा शहर के एक रेस्तरां में हुई। अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एक ने फ्लेयर गन से फायर कर दिया। जिससे रेस्तरां में आग लग गई। धिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी। उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है।