36,000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म , अब बच्चे की नागरिकता को लेकर है कंफ्यूजन

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

जब केंड्रिया, डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचीं, तो उन्होंने एंबेसी में बच्चे की नागरिकता के बारे में सवाल किया।

Woman gave birth to a child at an altitude of 36,000 feet

एक प्रेगनेंट महिला  एक देश से दूसरे देश जाने के लिए फ्लाइट में  सफर कर रही थी। फ्लाइट के टेकऑफ होने के 30 मिनट बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। और 36,000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने  यात्री और क्रू की मदद से बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला का नाम केंड्रिया रोडेन है, जिनकी उम्र 21 साल है। 32 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें उड़ान भरने की इजाजत दी थी, क्योंकि उनकी डिलीवरी की ड्यू डेट में करीब एक महीने का वक्त था। केंड्रिया अपनी बहन के साथ अमेरिका से डोमिनिकन रिपब्लिक जा रही थीं।

बच्चे की नागरिकता को लेकर थी कंफ्यूजन 

केंड्रिया ने बच्चे का  नाम स्काईलेन रखा है। जब केंड्रिया, डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचीं, तो उन्होंने एंबेसी में बच्चे की नागरिकता के बारे में सवाल किया। केंड्रिया को लग रहा था कि उनके बच्चे की नागरिकता को लेकर दिक्कत हो सकती है, क्योंकि उसका जन्म प्लाइट में हुआ है, लेकिन फिर एंबेसी ने साफ किया कि स्काईलेन अमेरिकी नागरिक ही हैं। उनकी मां कनेक्टिकट के हार्टफोर्ड की रहनेवाली हैं।

केंड्रिया  ने किया अपना अनुभव शेयर 

फ्लाइट में बच्चे को जन्म देने के अनुभव के बारे में बताते हुए केंड्रिया ने कहा कि शुरू में क्रैम्प्स उठे थे। वह अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर कर रही थीं। केंड्रिया पेशे से एक हेल्थ वर्कर हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाइट के टेकऑफ के 34 मिनट बाद ही लेबर पेन शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान केबिन क्रू ने मेरी बहुत मदद की।