Sunita Williams News: लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सुनीता विलियम्स की आँखों में समस्या

विदेश, अमरिका

इस समस्या में शरीर में तरल पदार्थों का वितरण प्रभावित होता है, जिसके कारण आंखों की समस्या हो सकती है।

Sunita Williams has eye problems after being in space for a long time news in hindi

Sunita Williams News In Hindi: सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर को अब अंतरिक्ष में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 58 साल की सुनीता विलियम्स की आंखों में अब कुछ दिक्कत आ रही है। यह समस्या आमतौर पर किसी व्यक्ति के लंबे समय तक सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में रहने के कारण होती है। विलियम्स की स्थिति को स्पेस-फ़्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-एकुलर सिंड्रोम (SANS) के रूप में जाना जाता है।

इस समस्या में शरीर में तरल पदार्थों का वितरण प्रभावित होता है, जिसके कारण आंखों की समस्या हो सकती है। इसमें दृष्टि धुंधली होने लगती है और पूरी आंख बदल सकती है। अब सुनीता विलियम्स की आंखों में समस्या का पता लगाने के लिए उनकी रेटिना, कॉर्निया और लेंस का स्कैन किया गया है। ये दोनों बोइंग के अंतरिक्ष यान 'स्टारलाइनर' के 9 दिन के मिशन पर गए थे, लेकिन अंतरिक्ष-यान में खराबी के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही समय बिताना पड़ा।

'स्टारलाइनर' में तकनीकी दिक्कतों के कारण अब उनका मिशन लंबा हो गया है। बोइंग ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स के क्रू-ड्रैगन जैसे उपायों पर विचार किया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्हें अभी भी अंतरिक्ष में काफी समय बिताना पड़ सकता है। इस बीच, स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन मिशन सितंबर में जाने के लिए तैयार है। विलियम्स और विल्मोर के एक ही मिशन के माध्यम से पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है।       

इस मिशन के साथ ही उनका आठ महीने का अंतरिक्ष अभियान ख़त्म हो जाएगा। ड्रैगन मिशन के फरवरी 2025 तक पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। 

(For more news apart from Sunita Williams has eye problems after being in space for a long time news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)