London : भारतीय किशोरी ने महारानी राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

Rozanaspokesman

विदेश, अमरिका

इस पुरस्कार कार्यक्रम में भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के विभिन्न स्थानों से 13 से 17 साल के कई किशोर आए थे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

London: Indian teenager wins prize in Queen's Commonwealth Essay Competition

लंदन :  मशहूर पर्यावरणविद पद्मश्री जादव मोलाई पायेंग के जीवन पर आधारित सच्ची कहानी के लिए 13 वर्षीय एक भारतीय स्कूली छात्रा को पुरस्कृत किया गया।

छात्रा मौलिका पांडे ने महारानी राष्ट्रमंडल निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार ग्रहण करने के लिए लंदन की यात्रा की। छात्रा को महारानी कंसर्ट कैमिला ने पुरस्कृत किया।

उत्तराखंड की मौलिका पांडे अपने निबंध ‘द मोलाई फोरेस्ट’ को लेकर जूनियर रनर अप रही और उसे बृहस्पतिवार को बकिंघम पैलेस में एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र मिला। सितंबर में महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद यह प्रतियोगिता का पहला कार्यक्रम था।

जादव मोलाई पायेंग को ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है।

इस पुरस्कार कार्यक्रम में भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के विभिन्न स्थानों से 13 से 17 साल के कई किशोर आए थे जिन्हें पुरस्कृत किया गया।