Ethiopia Landslides News: इथियोपिया में भूस्खलन में बच्चों समेत कम से कम 157 लोगों की मौत

विदेश, अमरिका

बचाव कार्य जारी रहने से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Ethiopia Landslides News: At least 157 people, including children, killed in landslides in Ethiopia

Ethiopia Landslides News: इथियोपिया के एक दूरस्थ क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्राधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय प्रशासक दागमावी आयेले ने बताया कि दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी जिले में मिट्टी धंसने की घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

सोमवार सुबह हुए भूस्खलन में अधिकांश लोग दब गए क्योंकि एक दिन पहले एक और भूस्खलन के बाद बचावकर्मी पीड़ितों की तलाश कर रहे थे।

अयाले ने बताया कि मलबे से पांच लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया है. बचाव कार्य जारी रहने से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बता दे कि इथियोपिया में जुलाई में शुरू होने वाले बारिश के मौसम में भूस्खलन होना आम है। बारिश का यह मौसम सितंबर मध्य तक जारी रहने की संभावना है।

(For More News Apart from Ethiopia Landslides News: At least 157 people, including children, killed in landslides in Ethiopia, Stay Tuned To Rozana Spokesman)