Germany News: जर्मनी में पार्टी कर रहे लोगों पर चाकू से हमला, 3 की मौत, 9 घायल

विदेश, अमरिका

सोलिंगन शहर के मेयर ने बताया कि हमला फ्राउनहोफ़ नामक बाज़ार चौराहे पर हुआ।

Knife attack on people partying in Germany news in hindi

Germany News In Hindi: पश्चिम जर्मनी के सोलिंगन में शुक्रवार रात एक कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर है।

सोलिंगन शहर के मेयर ने बताया कि हमला फ्राउनहोफ़ नामक बाज़ार चौराहे पर हुआ। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग मौजूद थे तभी रात करीब 10 बजे एक शख्स ने भीड़ में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से भागने में सफल रहा।

सोलिंगेन की आबादी 1 लाख 59 हजार है। यह जर्मनी के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य में है। राज्य के आंतरिक मंत्री हर्बर्ट रूल ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर कई लोगों की हत्या करने के एकमात्र इरादे से आया था।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही 3 दिन से चल रहे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से इलाका खाली करने को कहा है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

जर्मन पुलिस ने एक बयान जारी कर पुष्टि की है कि सोलिंगेन में हुए हमलों में चाकू का इस्तेमाल किया गया था। जर्मन पुलिस ने कहा है कि हमले के अपराधियों के बारे में उनके पास अब तक बहुत कम जानकारी है।

पुलिस ने कहा कि उनका मानना ​​है कि चाकूबाजी एक अकेले हमलावर ने की है। जर्मन मीडिया का कहना है कि हमलावर ने लोगों की गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिससे घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

(For more news apart from Knife attack on people partying in Germany news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)