Moscow terrorist attack news: मास्को आतंकी हमले में चार लोग गिरफ्तार

विदेश, अमरिका

मॉस्को आतंकवादी हमले में अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक फैज़ोव ने हमले का वीडियो बनाया था।

Four people arrested in Moscow terrorist attack news

Moscow terrorist attack news in hindi: रूस ने मॉस्को में कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक इन लोगों पर मॉस्को आतंकी हमले में मारे गए करीब 137 लोगों की हत्या का आरोप है।

इन लोगों पर मास्को की बासमनी अदालत में मुकदमा चलाया गया। संदिग्धों की पहचान दलेरदजोन मिर्ज़ायेव, सैदाक्रामी, शम्सीदीन फ़रीदुनी और मुहम्मदसोबिर फ़ैज़ोव के रूप में की गई है।

मॉस्को आतंकवादी हमले में अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक फैज़ोव ने हमले का वीडियो बनाया था। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, सभी आरोपियों को 22 मई तक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, हमले में शामिल कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार संदिग्ध हमलावर भी शामिल हैं जो यूक्रेन की सीमा में भागने की कोशिश कर रहे थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन ने हमलावरों के लिए सीमा पार करने का रास्ता बनाया है।

(For more news apart from Four people arrested in Moscow terrorist attack News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokes man)