Earthquake in Tonga: न्यूजीलैंड के पास टोंगा द्वीप में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4

विदेश, अमरिका

भूकंप का केंद्र राजधानी नुकु'आलोफा से 198 किमी उत्तर में 112 किमी की गहराई पर था।

Earthquake in Tonga

Earthquake in Tonga:  दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीप देश टोंगा में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, लेकिन इससे सुनामी का खतरा नहीं है और किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.6 थी। भूकंप का केंद्र राजधानी नुकु'आलोफा से 198 किमी उत्तर में 112 किमी की गहराई पर था। हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

(For more news apart from Earthquake in Tonga Island near New Zealand, intensity 6.4 on Richter scale news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)