अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय-अमेरिकी की मौत

Rozanaspokesman

विदेश, ऑस्ट्रेलिया

पंजाब के होशियारपुर का मूल निवासी सिंह 15 साल की उम्र में 1996 में अमेरिका आया था।

Indian-American dies in road accident in America

वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियानापोलिस में सड़क हादसे में 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा 12 अक्टूबर को इंडियानापोलिस के निकट ग्रीनवुड में हुआ, जिसमें गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह की 13 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हो गई।

पंजाब के होशियारपुर का मूल निवासी सिंह 15 साल की उम्र में 1996 में अमेरिका आया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह जिस कार को चला रहा था वह विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, 15 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं।

उसने बताया कि हादसे के वक्त अन्य वाहन में सवार 52 वर्षीय एक स्थायीय पुरुष एवं 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।