Pakistan Heat Wave News: पाकिस्तान में प्रचंड गर्मी, लोगों की जान ले रहा बढ़ता तापमान

Rozanaspokesman

विदेश, पाकिस्तान

शनिवार को कराची में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Extreme heat in Pakistan, rising temperature is killing people news in hindi

Pakistan Heat Wave News In Hindi: आसमान से सूरज लगातार आग बरसा रहा है। आलम यह है कि अब लोग दिन में सड़क पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। भारत में लोग गर्मी से बेहाल हैं। पाकिस्तान में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पाकिस्तान के जैकोबाबाद में शनिवार को पारा 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया भर में सबसे गर्म तापमान रहा। यह ऑस्ट्रेलिया में दर्ज 50.7 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

यह भी पढ़ें: June Bank Holidays News जल्दी निपटा लें जरूरी काम! जून में हैं कई छुट्टियां, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, फसल की पैदावार कम हो सकती है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सिंचाई प्रवक्ता ने कहा कि इस साल बारिश और बर्फबारी कम हुई है, जिसके कारण सिंधु नदी में पानी 65 प्रतिशत कम हो गया है। पंजाब के चोलिस्तान में भीषण गर्मी के कारण भेड़ें भी मर रही हैं। यह क्षेत्र पाकिस्तान को सबसे अधिक मात्रा में गेहूं की आपूर्ति करता है लेकिन ऐसी भी आशंका है कि इस साल गर्मी के कारण फसल की पैदावार कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:UK Gurdwara Sahib News: यूके गुरुद्वारा साहिब में शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे हेड ग्रंथी बर्खास्त

पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार, मई के मौसम में तापमान औसत से काफी ऊपर था। जैकोबाबाद में मई में औसत तापमान 43.8°C है। पाकिस्तान के कराची शहर में भी शनिवार को पिछले दशक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पाकिस्तान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को कराची में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हालांकि इस बढ़ती गर्मी से लोगों को कब तक राहत मिलती हैये जरूर देखने वाली बात होगी।

(For more news apart from Extreme heat in Pakistan, rising temperature is killing people News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)