Chardham Yatra News: चारधाम यात्रा पर बड़ी खबर, ट्रक-ट्रैक्टर में आने पर लगाई गई रोक

Rozanaspokesman

देश

यात्रा के लिए यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को एडवाइजरी जारी की है।

Big news on Chardham Yatra, ban on coming in trucks and tractors
  • चारधाम आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन और ट्रिप कार्ड अनिवार्य होगा।
  • वाहन संचालक इसे Greencard.uk.govin पर ऑनलाइन बना सकते हैं। मोटर कैब/मैक्सी कैब में टेप रिकॉर्डर, सीडी प्लेयर, रेडियो दोनों कार्ड चलाते समय प्रतिबंधित रहेगा।
  • टूरिस्ट बस में कंडक्टर के नियंत्रण से टेप रिकॉर्डर, सीडी प्लेयर, रेडियो चलाए जा सकते हैं।
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर गंदगी रोकने के लिए प्रत्येक वाहन में कूड़ादान लगाना अनिवार्य है।
  • Chardham Yatra News In Hindi: केदारनाथ-गंगोत्री चारधाम यात्रा 2024 के लिए उत्तराखंड में ट्रैक्टर-ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा के लिए यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को एडवाइजरी जारी की है।

    कहा गया है कि ऐसे वाहनों को आने से रोकने के लिए सभी राज्य अपने स्तर पर इंतजाम करें। इससे इन वाहनों पर कार्रवाई होने से यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा उत्तराखंड आने वाले वाहनों के व्हील बेस के मानक की भी जांच की जाय।

    पहाड़ी सड़क पर वाहन की अधिकतम चौड़ाई 2570 मिमी, ऊंचाई 4000 मिमी और अधिकतम लंबाई 8750 मिमी है। इसके आधार पर वाहन को परमिट दिया जाना चाहिए।

    • चारधाम आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन और ट्रिप कार्ड अनिवार्य होगा।
    • वाहन संचालक इसे Greencard.uk.govin पर ऑनलाइन बना सकते हैं। मोटर कैब/मैक्सी कैब में टेप रिकॉर्डर, सीडी प्लेयर, रेडियो दोनों कार्ड चलाते समय प्रतिबंधित रहेगा।
    • टूरिस्ट बस में कंडक्टर के नियंत्रण से टेप रिकॉर्डर, सीडी प्लेयर, रेडियो चलाए जा सकते हैं।
    • चारधाम यात्रा मार्ग पर गंदगी रोकने के लिए प्रत्येक वाहन में कूड़ादान लगाना अनिवार्य है।

    (For more news apart from Chardham Yatra, ban on coming in trucks and tractors News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)