ISRO का पहला सूर्य मिशन: 'आदित्य L-1' की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू, आज सुबह 11:50 बजे होगी लॉन्चिंग

Rozanaspokesman

देश

आदित्य L1 सूर्य की स्टडी करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ​इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है।

ISRO's first Sun mission

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब ISRO सूरज की स्टडी करने को तैयार है। आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट को PSLV-C57 रॉकेट के जरिए श्री श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। आदित्य L1 सूर्य की स्टडी करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ​इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है।

ये स्पेसक्राफ्ट लॉन्च होने के 4 महीने बाद लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज की स्टडी आसानी से की जा सकती है।​​​​​​​