अंडमान द्वीप समूह में 4.3 तीव्रता का भूकंप

Rozanaspokesman

देश

भूकंप सुबह 04:17 बजे आया और यह 61 किमी की गहराई पर केंद्रित था।

photo

पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार तड़के 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप सुबह 04:17 बजे आया और यह 61 किमी की गहराई पर केंद्रित था। बता दें कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक फैली अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय बेल्ट को सबसे सक्रिय भूकंपीय बेल्ट माना जाता है और इस द्वीपसमूह में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।