सिक्किम: हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत,11 अन्य घायल

Rozanaspokesman

देश

‘‘बचाव अभियान जारी है।’’

Sikkim: Six tourists killed, 11 others injured in avalanche

गंगटोक : सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। 

घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘बचाव अभियान जारी है।’’ नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।