गुजरात मोरबी में पुल गिरने की घटना पर सरकार का बड़ा फैसला, नगर पालिका के मुख्य अधिकारी निलंबित

Rozanaspokesman

देश

राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है

Government's big decision

मोरबी-  गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की घटना के मद्देनजर सरकार ने शहर के नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बता दें इस पुल के रविवार को गिरने की घटना में अभी तक 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, 'राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।'

उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रख-रखाव  का ठेका दिया था। पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।