8 नवंबर को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण  , जानिए क्या है चंद्र ग्रहण  का समय 

Rozanaspokesman

देश

इस साल 8 नवंबर को साल का आखरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

The last lunar eclipse of the year is going to happen on November 8, know what is the time of lunar eclipse

 New Delhi : इस साल 8 नवंबर को साल का आखरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। दिवाली से बाद लगे साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है।  भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों में भी इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लग रहा है।  यह ग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे देवघर में भी देखा जा सकेगा। 

आपको बता दें कि साल का आखरी चंद्र ग्रहण  8 नवंबर शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगा।