राजौरी में आंतकियों से सुरक्षाबलों की मुठभड़ में 5 जवान शहीद, एक घायल, एनकाउंटर जारी

Rozanaspokesman

देश

ये वही आतंकी है जिन्होंने 20 अप्रैल को पूंछ में सेना के ट्रक पर हमला किया था।

photo

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह तक दो जवानों की शहादत की खबर थी। मुठभेड़ में घायल हुए तीन जवानों की मौत हो गई  है. इस तरह मुठभेड़ में  5 जवान शहीद हुए हैं. वहीं एक अन्य जवान घायल है। 

 बता दें कि यह मुठभेड़ करीब 8 घंटे से अधिक समय से चल रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों के 2-3 ग्रुप्स को इस इलाके में घेर रखा है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें दो आर्मी जवान शहीद हो गए।

बता दें कि ये वही आतंकी है जिन्होंने 20 अप्रैल को पूंछ में सेना के ट्रक पर हमला किया था। जिसमे पांच जवान शहीद हो गए थे।