सूरीनाम पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Rozanaspokesman

सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी।

photo

पारामारिबो : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। उनकी यात्रा का मकसद दक्षिण अमेरिकी देश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है। पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा है। सूरीनाम की यात्रा के बाद वह सर्बिया का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट पर ट्वीट किया गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा पर सूरीनाम के पारामारिबो पहुंचीं। सूरीनाम के राष्ट्रपति सी संतोखी ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।” राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम में शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत करेंगी और प्रवासी भारतीयों के एक वर्ग से भी मिलेंगी।