Vyommiitra News: महिला रोबोट 'व्योममित्र' जल्द भरेगी अंतरिक्ष में उड़ान- डॉ. जितेंद्र सिंह

Rozanaspokesman

‘गगनयान’ अगले साल लॉन्च किया जाएगा-डॉ. जितेंद्र सिंह

ISRO ‘Vyommitra’ A Female Robot latest News in hindi
 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

A post shared by KIDDAAN (@kiddaan)

 
 
 

 

View this post on Instagram

 

 
 
 
 
 
 
 
 

 
 

A post shared by KIDDAAN (@kiddaan)

ISRO Vyommitra latest News: इसरो के महत्वाकांक्षी 'गगनयान' मिशन से पहले महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री 'व्योममित्र' अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगी, ये भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान होगी। ये जानकारी केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। इस दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने खुलासा करते हुए कहा की, मानव रहित मिशन "व्योममित्र" इस साल की तीसरी तिमाही के लिए निर्धारित है, जबकि मानवयुक्त मिशन "गगनयान" अगले साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

क्या है 'व्योममित्र'

बता दें कि व्योममित्र एक महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री का नाम है। जो संस्कृत के दो शब्दों को मिलाकर बना है, ‘व्योम’ जिसका अर्थ है अंतरिक्ष और ‘मित्र’ जिसका अर्थ है मित्र, इन्ही दो नामों को मिलकर इस अंतरिक्ष रोबोट का नाम बनाया गया हैं। मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि, ये महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री मॉड्यूल पैरामीटर्स की निगरानी करने के साथ-साथ अलर्ट जारी करने और लाइफ सपोर्ट ऑपरेशन निष्पादित करने की क्षमता से लैस है। उन्होंने बताया कि यह छह पैनलों को संचालित करने और प्रश्नों का उत्तर देने जैसे कार्य करने में भी सक्षम है।

अगले साल लॉन्च होगा ‘गगनयान’

डॉ. सिंह ने बताया कि "व्योममित्र" अंतरिक्ष यात्री को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि अंतरिक्ष वातावरण में मानव कार्यों का अनुकरण किया जा सके और जीवन समर्थन प्रणाली के साथ बातचीत की जा सके। बता दें कि भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान जिसका नाम "गगनयान" है, के प्रक्षेपण के रूप में पहला परीक्षण वाहन उड़ान टीवी डी1 पिछले साल 21 अक्टूबर को पूरा किया गया था। इसका उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम और पैराशूट सिस्टम को योग्य बनाना था। लॉन्च वाहन की मानव रेटिंग पूरी हो गई है। सभी प्रणोदन चरण योग्य हैं। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। जबकि मानव रहित रोबोट उड़ान "व्योममित्र" इस साल होगी, ‘गगनयान’ अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

(For more news apart from ISRO latest News on ‘Vyommitra’ A Female Robot news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)