SPG प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा का निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Rozanaspokesman

देश

 सिन्हा को मार्च 2016 में एसपीजी प्रमुख नियुक्त किया गया था। 

SPG chief Arun Kumar Sinha (FILE PHOTO)

New Delhi:  SPG (Special Protection Group) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। वे  1987 बैच के केरल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। उन्हें 31 मई को सेवा में एक साल का विस्तार दिया गया था।

अरुण कुमार लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें  इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 सिन्हा को मार्च 2016 में एसपीजी प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विंग के इंचार्ज थे। इस साल 30 मई को एसपीजी प्रमुख के रूप में सिन्हा के रिटायर होने से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उन्हें एक और साल के लिए फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि SPG विशेष बल है। इसमें बेहद प्रशिक्षित कमांडो को शामिल किया जाता है। SPG भारत में सर्वोच्च सुरक्षा कवर है।