16 भारतीयों को गिनी ने बनाया बंधक, वीडियो बनाकर सरकार से लगाई मदद की गुहार

Rozanaspokesman

देश

उन्हें धमकी भी दी गई कि अगर उन्होंने उनके ऑर्डर नहीं माने तो उनके पोत और चालक दल के खिलाफ घातक कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय क्रू मेंबर

मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक्वाटोरियल गिनी देश में  एक भारतीय शिप के 26 मेंबर के क्रू में से 16 लोगों को गैगकानूनी तरीके से बंधक बनाया लिया गया है।बंधक बने क्रू मेंबर्स ने  एक वीडियो के माध्यम से भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें वहां से  छुड़ाया जाए।  वीडियो में नाविकों ने कहा है कि भारतीय नॉर्वेजियन-फ्लैग्ड एमटी हीरोइक इडुन को एक्वाटोरियल गिनी नेवल शिप ने 12 अगस्त 2022 को अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से अरेस्ट किया था। 

नाविकों ने लगाई मदद की गुहार

गिरफ्तारी के बाद उन्हें एक्वाटोरियल गिनी नेवल एस्कोर्ट पर लाया गया  है और उन्हें धमकी भी दी गई कि अगर उन्होंने उनके ऑर्डर नहीं माने तो उनके पोत और चालक दल के खिलाफ घातक कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने वीडियो जारी करते हुए स्टेटमेंट दिया कि हम एमटी हीरोइक इडुन के क्रू मेंबर्स हैं, हम रिक्वेस्ट करते हैं कि हमें यहां से निकाला जाए और भारत वापस ले जाया जाए।  यहां हमें गैर कानूनी तरीके से 14 अगस्त 2022 से पकड़कर रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि क्रू में कुल 26 सदस्य थे जिनमें 16 भारतीय, 8 श्रीलंका से, 1 पोलिश और 1 फिलिपिनो के रहने वाले हैं। 

सरकार कर रही है उन्हें वापस लाने  की कोशिश
 
इस पूरे मामले में केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी है।  उन्होंने यह भी कहा कि वह भारतीयों को वापस लाने की पूरी कोशिश की जा रही है।