पशु कल्याण बोर्ड की लोगों से अपील: वैलेंटाइन डे पर गायों को लगाएं गले, मनाएं 'काउ हग डे'

Rozanaspokesman

देश

नोटिस में कहा गया है कि गायों को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और सामूहिक सुख में वृद्धि होगी।

hug cows on Valentine's Day, celebrate 'Cow Hug Day'

New Delhi: भारत सरकार की संस्था भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लेटर जारी करके लोगों से अपील की है कि  वैलेंटाइन डे को 'काउ हग डे' के तौर पर मनाएं। उन्होंने लोगों से कहा है  इस दिन गाय से प्रेम करें और उसे गले लगाएं. बोर्ड के मुताबिक, इससे भावनात्मक संपन्नता आएगी और सामूहिक खुशी बढ़ेगी. यह अपील भारत  सरकार के  मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय के निर्देश पर जारी किया गया है। 

 इस नोटिस में कहा गया है, 'सभी गाय प्रेमी गो माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी को काउ हग डे  के रूप  में मनाए इससे और जिंदगी  खुशनुमा और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होगा।

आपको बता दें कि हर साल 14 फरवरी को'  वैलेंटाइन डे' के रूप में मनाया जाता है। और इस बार सरकार ने एक अनोखी अपील की है।  नोटिस में कहा गया है कि गायों को गले लगाने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और सामूहिक सुख में वृद्धि होगी। इसमें यह भी कहा गया है कि पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण वैदिक परंपराएं लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं और पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति और विरासत को लगभग भुला दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से नोटिस जारी किया गया है।