Uttar Pradesh news : राम लला के दर्शन करने पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान

Rozanaspokesman

दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने परिवारों के साथ भगवान राम के दर्शन किए।

Uttar Pradesh news: CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann arrived to seek blessings of Lord Ram

Uttar Pradesh news: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहुंचे। बता दें कि आज एक साथ दोनों मुख्यमंत्रियों ने राम मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कड़ी सुरक्षे के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचे। सामने आई तस्वीरों में आप देखकर अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

गौर हो की मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही भगवान राम के मंदिर में पहुंच कर दर्शन करने की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है। वहीं मौका लगते ही वे अपने परिवार के साथ अयोध्या में राम लला के दर्शनों के लिए जाएंगे। वहीं आज अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दर्शनों के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और भगवान के मंदिर के निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की। वहीं दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने परिवारों के साथ भगवान राम के दर्शन किए। 

(For more news apart from Uttar Pradesh CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann arrived to seek blessings of Lord Ram News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)