त्रिपुरा में 17 जून को रैली को संबोधित करेंगे नड्डा

Rozanaspokesman

देश

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘नड्डा 16 जून को राज्य में आएंगे और मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Nadda to address rally in Tripura on June 17

अगरतला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 जून को त्रिपुरा के संतीरबाजार इलाके में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनकी रैली को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘नड्डा 16 जून को राज्य में आएंगे और मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वह 17 जून को रैली को संबोधित करेंगे और उसी दिन राज्य से रवाना हो जाएंगे।’’ नड्डा के दौरे की तैयारियों के लिए साहा और भट्टाचार्य ने रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। उत्तर पूर्व के इस राज्य में दो संसदीय क्षेत्र पश्चिम त्रिपुरा और पूर्व त्रिपुरा हैं और संसद में दोनों का ही प्रतिनिधित्व भाजपा सांसद कर रहे हैं।