Chandrayaan-3: आज भारत रचेगा एक और नया इतिहास, कुछ घंटों के भीतर लॉन्च हो जाएगा ‘चंद्रयान-3

Rozanaspokesman

देश

दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा. 

FILE PHOTO

New Delhi: भारत एक बार फिर नया इतिहास रचने के लिए तैयार है. आज यानी 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉंच कर दिया जाएगा. इसे  लेकर पूरी तैयारी भी हो चुकी है. दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रमा के लिए रवाना किया जाएगा. 

लॉन्च देखने आए प्रिंस संस्था के एक सदस्य ने बताया, "हम चंद्रयान 3 के लॉन्च इवेंट में आए हैं. मेरे कॉलेज से 300 छात्र यहां आए हैं. जब चंद्रयान 3 को लॉन्च किया जायेगा तो वह पल हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित करेगा.  हम ईश्वर से कार्यक्रम के सफल होने की प्रार्थना करते हैं। 

बता दें कि अगर इस बार चंद्रयान -3 मिशन कामयाब होता है तो भारत ये सफलता हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा.

Chandrayaan-3 मिशन को लीड कर रहीं हैं 'रॉकेट वुमेन'

 चंद्रयान-3 की लैंडिंग की अहम जिम्मेदारी महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल को सौंपी गई है. 'रॉकेट वुमेन' के नाम से मशहूर ऋतु करिधाल चंद्रयान 3 की मिशन डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं. यूपी के लखनऊ की मूल निवाली ऋतु साइंस वर्ल्ड में भारतीय महिलाओं बढ़ती ताकत की मिसाल हैं. मंगलयान मिशन में अपनी काबिलियत का दम दिखा चुकीं ऋतु आज अपनी प्रोफाइल में चन्द्रयान-3 के साथ कामयाबी की एक और उड़ान अपने नाम दर्ज करेंगीं.