उपराष्ट्रपति धनखड़ ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को बताया ‘असाधारण उपलब्धि’

Rozanaspokesman

देश

इस अभियान के तहत चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा।

photo

New Delhi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई देते हुए कहा कि यह ‘असाधारण उपलब्धि’ अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में भारत द्वारा की गई प्रगति को दर्शाती है।

भारत ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया। इस अभियान के तहत चंद्रमा की सतह पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए इसरो की टीम को बधाई! यह असाधारण उपलब्धि देश द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान में की गई प्रगति को उजागर करती है। भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह मील का पत्थर है और हर भारतीय को गौरवान्वित करता है।’’

इस अभियान में सफलता मिलते ही भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।