Independence Day 2023 :बुर्ज खलीफा पर छाया भारतीय तिरंगा, चारों तरफ गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

Rozanaspokesman

देश

बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' बज रहा है।

PHOTO

नई दिल्ली-15 अगस्त मंगवार को देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसकी धूम हर जगह देखने को मिल रही है. भारत के स्वतंत्रता दिवस पर आज दुबई का बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे से जगमगाता नजर आया। इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भारतीय तिरंगे के रंग वाली रोशनी से जगमगा रही है और बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' बज रहा है।

 

आपको बता दें कि ये वीडियो पाकिस्तानियों के बवाल मचाने के एक दिन बाद आया है.  दरहसल, 14 अगस्त को पाकिस्तान  ने अपना 'स्वतंत्रता दिवस' मनाया । इस मौके पर पाकिस्तानियों ने उम्मीद की थी कि उनका झंडा दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर लहराया जाएगा। दुबई के एक वायरल वीडियो में सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा न दिखाए जाने से नाराज हैं. वीडियो में पाकिस्तानी नागरिकों की एक बड़ी भीड़ को आधी रात को बुर्ज खलीफा के पास इंतजार करते हुए दिखाया गया है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा पर उनका राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदर्शित किया जाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें निराशा हुई।

हालांकि, बता दें कि बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा दिखाया गया था, जिसका एक वीडियो बुर्ज खलीफा के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सबसे पहले पाकिस्तान का झंडा आता है और उसके बाद पाकिस्तान को बधाई भी दी जाती है.