राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को ईशा महाशिवरात्रि सहारोह में होंगी शामिल

Rozanaspokesman

देश

महाशिवरात्रि समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग (सजीव प्रसारण) आनलाइन माध्यम से 16 भाषाओं में की जायेगी।

President Draupadi Murmu will participate in Isha Mahashivratri celebrations on Saturday

बेंगलुरू : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2023 समारोह में शामिल होंगी।  राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की तमिलनाडु की यह पहली यात्रा होगी। ईशा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, कोयंबटूर में वृहद समारोह में राष्ट्रपति की शिरकत को सुगम बनाने के लिये विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह समारोह 18 फरवरी को शाम 6 बजे शुरू होगा और सुबह 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सदगुरू जग्गी वासुदेव उपस्थित रहेंगे।

महाशिवरात्रि समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग (सजीव प्रसारण) आनलाइन माध्यम से 16 भाषाओं में की जायेगी। इसके अलावा अंग्रेजी, तमिल, हिन्दी, तेलुगू,कन्नड़, मराठी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में महत्वपूर्ण टेलीविजन नेटवर्क पर इसका प्रसारण होगा।