विधानसभा चुनावः भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 प्रत्याशी किए घोषित

Rozanaspokesman

देश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

photo

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को क्रमशः 39 व 21 उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने इन दोनों प्रदेशों के लिए जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को टिकट दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा ने सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, झाबुआ से भानू भूरिया और छतरपुर से ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने छत्तीसगढ़ की कोरबा विधानसभा सीट से लखनलाल देवांगन और पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।