राहुल देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं , वो भारतीय सेना ...: रीजीजू

Rozanaspokesman

रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश में सेना के जवानों के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। यह तस्वीर कब की है, इसका उल्लेख नहीं है।

Rahul has become a big cause of embarrassment for the country, he is Indian Army...: Rijiju

New Delhi : कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी और ‘‘अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।’’

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।’’

अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

एक अन्य ट्वीट में, रीजीजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र ‘‘भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती’’ के कारण ‘‘अब पूरी तरह से सुरक्षित’’ है।

रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश में सेना के जवानों के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। यह तस्वीर कब की है, इसका उल्लेख नहीं है। भारतीय और चीनी सैनिकों की नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आई थीं।