महिला विधेयक को लेकर चिदंबरम का कटाक्ष : 'नारी शक्ति उपहास अधिनियम' कहा जाए

Rozanaspokesman

देश

उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक भारत की महिलाओं का 'उपहास ' उड़ाता है और उनसे अगली जनगणना का इंतजार करने को कहता है।

Chidambaram's sarcasm on Women's Bill: It should be called 'Women Power Mockery Act' (file photo)

New Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किये गए महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रस्तावित कानून एक "चुनावी जुमला" है और इसे 'नारी शक्ति उपहास अधिनियम' कहा जाना चाहिए।

सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने वाला एक संवैधानिक संशोधन विधेयक मंगलवार को संसद के निचले सदन में पेश किया। इसे 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' कहा गया है।

चिदंबरम ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लोकसभा में आज पेश किया गया महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की भ्रामक राजनीति का एक विशिष्ट उदाहरण है। इस विधेयक को 'नारी शक्ति मॉकरी अधिनियम' नाम से संबोधित किया जाना चाहिए।" उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक भारत की महिलाओं का 'उपहास ' उड़ाता है और उनसे अगली जनगणना का इंतजार करने को कहता है।