करगिल में मिला मोर्टार का गोला, सुरक्षित तरीके से किया गया निष्क्रिय

Rozanaspokesman

देश

सेना के जवानों ने गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

representative pic

जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में बृहस्पतिवार को मोर्टार का एक गोला मिला, जिसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग‍ों को बटालिक सीमा क्षेत्र के शरचेय इलाके में यह गोला मिला, जिसकी सूचना उन्होंने सुरक्षा बलों को दी।. उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने गोले को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।