Kami Rita Sherpa News: पर्वतारोही शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर की चढ़ाई

कामी रीता शेरपा ने रविवार, 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 29वीं बार चढ़ाई कर इतिहास रच दिया।

Nepali mountaineer Sherpa climbed Mount Everest for 30th time

Kami Rita Sherpa News in Hindi: नेपाल के एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर कोमी रीता शेरपा ने एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। उन्होंने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपाल के अनुभवी पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रविवार, 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 29वीं बार चढ़ाई कर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब बुधवार को उन्होंने 29वीं बार अपना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 मई को 54 वर्षीय शेरपा ने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। नेपाल सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बधाई दी। वह इस महीने दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। आपको बता दें कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम अभी शुरू हुआ है।

54 वर्षीय शेरपा ने पिछले वसंत में एक सप्ताह में दो बार 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। जो उनकी एवरेस्ट की 28वीं चढ़ाई थी। कामी रीता वह पर्वतारोही हैं जिन्होंने सागरमाथा के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने हर साल सफल चढ़ाई की।

(For more news apart from Nepali mountaineer Sherpa climbed Mount Everest for 30th time News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)