अंतिम चरण में पहुंचा चंद्रयान-3, कल शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर करेगा लैंडिंग

Rozanaspokesman

देश

विक्रम लैंडर का लैंडिंग प्रोसेस 23 अगस्त शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा.

file photo

New Delhi: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर कल (बुधवार) शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चांद पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट काफी अहम होंगे. इस दौरान लैंडर विक्रम चार चरण पूरा कर चांद पर कदम रखेगा. हालांकि, आखिरी 15 मिनट में लैंडर को अपनी उच्च गति वाली क्षैतिज स्थिति से एक लंबवत स्थिति में बदलना होगा. इसके बाद ही इसकी सॉफ्ट लैंडिंग मुमकिन हो पाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रम लैंडर का लैंडिंग प्रोसेस 23 अगस्त शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. इसमें चार चरण होंगे. ये चरण रफ ब्रेकिंग फेज, एल्टीट्यूड होल्ड फेज, फाइन ब्रेकिंग फेज और टर्मिनल डिसेंट फेज हैं. इसलिए लैंडिंग के आखिरी 15 मिनट बेहद ही रोमांच और तनावपूर्ण होंगे. इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव भी करेगा. जिसे कोई भी देख सकता है,