Sudan Crisis: एयरफोर्स का ग्लोबमास्टर 246 लोगों को लेकर पहुंचा मुंबई, अब तक 1100 भारतीयों का रेस्क्यू

Rozanaspokesman

देश

एक अधिकारी ने बताया कि विमान जेद्दाह से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे रवाना हुआ था ..

photo

मुंबई : सूडान में सिविल वॉर के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकाला जा रहा है। इसके तीसरे दिन गुरुवार को गुरुवार दोपहर 246 भारतीयों के दूसरा बैच को IAF के C17 ग्लोबमास्टर से मुंबई लाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि विमान जेद्दाह से पूर्वाह्न लगभग 11 बजे रवाना हुआ था और यहां अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उतरा। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने विमान के मुंबई के लिए रवाना होने से कुछ मिनट पहले ट्वीट किया, ‘‘जेद्दाह से भारतीयों को तेजी से स्वदेश वापस लाने के हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं। आईएएफ सी17 ग्लोबमास्टर से 246 भारतीय जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे।’’

सूडान से अब तक 1100 भारतीयों को समुद्री और हवाई रास्ते सऊदी अरब लाया जा चुका है।

सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है जहां से भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

गौरतलब है कि सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।