'बस बहुत हुआ', Kolkata Doctor Case पर राष्ट्रपति मुर्मु ने बयां किया दर्द

देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों-बहनों पर इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता.

'Enough is enough', President draupadi Murmu expressed pain on Kolkata Doctor Case in hindi

President Murmu expressed pain on Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से रेप-हत्या मामले पर आज पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है. अपनी पहली टिप्पणियों में उन्होंने कहा कि वह 'निराश और भयभीत' हैं।

'बस बहुत हो गया'

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से दुखी राष्ट्रपति मुर्मू ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक तरफ कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी तरफ अपराधी दूसरी जगहों पर घूम रहे थे. 'बस बहुत हो गया', अब कुछ करना होगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों-बहनों पर इस तरह के अत्याचार की इजाजत नहीं दे सकता. समाज को 'ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण' की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

(For more news apart from 'Enough is enough', President draupadi Murmu expressed pain on Kolkata Doctor Case in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)