मानवता की सेवा के प्रति गुरू गोविंद सिंह जी की अटूट आस्था हम सभी को प्रेरित करती रहेगी : राष्ट्रपति

Rozanaspokesman

देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और ...

Guru Gobind Singh Ji's unwavering faith in the service of humanity will continue to inspire us all: President

New Delhi :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सभी को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ गुरू गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं । खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंस दानी गुरू गोविंद जी हमेशा समानता और न्याय के लिये लड़े ।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मानवता की सेवा के प्रति उनकी अटूट आस्था हम सभी को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।’’