सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जारी किया 2023 का कैलेंडर , खास है इस बार...

Rozanaspokesman

देश

साल 2023 का सरकारी क्लेंडर जारी हो गया है .उन्होंने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिए चयनित 12 थीम सरकार की ओर से चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं...

Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur released the calendar of 2023, special this time...

New Delhi : साल 2023 का सरकारी क्लेंडर जारी हो गया है . केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को केंद्र सरकार का सरकारी कैलेंडर जारी किया। उन्होंने कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह न केवल नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं उसकी भावी प्रतिबद्धताओं को प्रदर्शित करेगा बल्कि ‘‘हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाएगा।’’

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में ‘भारत सरकार कैलेंडर 2023’ जारी करते हुए कहा कि ‘नया वर्ष, नये संकल्प’ ध्येय वाक्य वाला देशभर में यह कैलेंडर सरकार के सभी दफ्तरों तथा पंचायती राज संस्थानों में उपलब्ध कराया जाएगा और उसमें ‘प्रगतिमान भारत’ को दर्शाती हुई 12 महीनों के लिए 12 तस्वीरें हैं। केंद्र का आधिकारिक कैलेंडर कोविड-19 महामारी के कारण दो साल बाद डिजिटल और प्रत्यक्ष दोनों रूप में प्रकाशित किया गया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के भरोसे का प्रतिबिंब है. उन्होंने जोशपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों के प्रभावशाली संग्रह वाले कैलेंडर की सराहना की. उन्होंने कहा कि कैलेंडर में 12 महीनों के लिए चयनित 12 थीम सरकार की ओर से चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की झलक है

 इस बार का कैलेंडर डिजिटल के साथ-साथ हार्ड कॉपी के रूप में भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि ये कैलेंडर न केवल तारीखों और छुट्टियों को बताएगा बल्कि ये हमारी उपलब्धियों को भी दर्शाने का काम करेगा .