Year Ender 2023: मणिपुर हिंसा से लेकर बालासोर हादसे तक... साल 2023 ने दिए कईं घाव

Rozanaspokesman

देश

तो चलिए आज हम आपको साल 2023 में हुई उन बड़ी घटनाओं के बारें में बताते हैं जिससे पुरे देश के लोगों को बड़ा धक्का दिया।

From Manipur violence to Balasore accident... the year 2023 gave many wounds

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने को है. यह साल भारत के लिए कई मायनों में खास रहा. भारत ने इस साल कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. चंद्रयान 3 की सफलता ने भारत को दुनियां में सर्वश्रेष्ठ बनाया लेकिन इस साल देश में कुछ ऐसी घटनाएं घटी जिसने सभी के दिल पर गहरे घाव छोड़े. ओडिशा में हुआ बालासोर ट्रेन हादसा.... मणिपुर हिंसा.... और देश भर के कईं हिस्सों में आई बाढ़... जैसे बड़े हादसो ने लोगों से इस साल काफी कुछ छीना भी. इन हादसों ने कईं परिवार उजाड़ दिए कईंयो की जिंदगी बर्बाद कर दी जिससे यह साल 2023 इन हादसों का शिकार रहे उन लोगों के मन में गहरे घाव छोड़ गया.

तो चलिए आज हम आपको साल 2023 में हुई उन बड़ी घटनाओं के बारें में बताते हैं जिससे पुरे देश के लोगों को बड़ा धक्का दिया।

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवूड सेलेब्स के लिए रहा खास, कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने पाया हमसफर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

साल 2023 में घटी से बड़ी घटनाएं

मणिपुर हिंसा

साल की शुरूआत होते ही कुछ महीनों बाद मणिपुर को बड़ा घाव मिला। मणिपुर में भड़की हिंसा ने वहां के लोगों को पुरे साल डराकर रखा.  हिंसा में जिस तरह महिलाओं के साथ बर्बता की गई और एक राज्य में ही रहने वाले लोग एक दूसरे के ही दुश्मन बन उठे उसे देखकर आज भी रूह कांप उठती है. तीन मई से शुरू हुई यह हिंसा महीनों चली. इसे शांत करवाने में सरकारें भी नाकाम रही. इस हिंसा में कईं लोग 200 से ज्यादा लोग मारे गए , कईं लोगों के घर जला दिए गए. हालांकि राज्य में अभी थोड़ी शांति है पर हिंसा की आग अभी भी बूझी नहीं है.

बालासोर ट्रेन हादसा 

ओडिशा के बालासोर में दो जून को भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। इसके चलते 292 लोगों की मौत हुई और एक हजार से अधिक घायल हो गए। यहां तीन ट्रेनें एक-दूसरे से टकरा गईं थीं। इस हादसे पुरे देश को झकझोर कर रख दिया था. हादसे में मारे गए लोगों के लिए अस्पतोलों की मोर्चरी भी कम पड़ रही थी. इस हादसे में कई राज्यों के लोगों ने अपनों को खो दिया।

उत्तरकाशी सुरंग हादसा

 उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग 12 नवंबर को धंस गया था। सुरंग के अंदर 41 मजदूर फंस गए थे। ये मजदूर 17 दिन तक सुरंग में फंसे रहे. देश भर के लोग इनके लिए प्राथना कर रहे थे. बचाव दल ने अपनी कोशिशों से 17 दिन बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इस दिन देश भर में दोबोरा दिवाली देखने को मिली।

देश के कईं हिस्सों में आई बाढ़  

इस साल देश के लिए मानसून बड़ी आफत लेकर आया. देश के कईं हिस्सों में बाढ़ आई. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली सहित बाढ़ जैसे हालात रहे. हिमाचल प्रदेश में तो स्थिती इतना खराब रही कि वहां10 करोड़ का नुकसान हो गया. वहीं पंजाब के कईं शहरों में भी बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा. उधर सिक्किम में आई बाढ़ से 75 लोगों की मौत हो गई। 

संसद की सुरक्षा में चूक

13 दिसंबर को जब देश संसद में हुए हमले की बरसी मना रहा था तभी उसी दिन संसद सुरक्षा चूक हुई. इस दौरान चार लोगों ने संसद में घुसपैठ किया। दो लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए और नारेबाजी करते हुए अपने साथ लाए गैस कनस्तर से पीला धुंआ छोड़ा। वहीं, दो लोगों ने संसद परिसर में नारेबाजी और हंगामा किया। इन्होंने भी पीला धुंआ छोड़ा।

अनंतनाग में हमारे जवान शहीद हुए 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बीच हमारे देश के 5 जवान शहीद हो गए. जिनमें कर्नल, मेजर और DSP पद पर कार्यरत जवान थे. किसी की अभी शादी हुई थी. किसी के अभी बच्चा हुआ और किसी ने अभी घर आना था. यह शायद ही कोई कभी भूल पाएगा।  इस हादसे ने सभी के आंखों में आंसू ला दिए थे. इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट और एक जवान शहीद हो गए।