विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का नाम अमेरिका के महान अप्रवासियों की सूची में शामिल

Rozanaspokesman

देश

। बंगा सहित इस लिस्ट में कुल 35 लोगों को जगह मिली है। जो कि दुनिया के 33 देशों से आकर अमेरिका में बस गए।

Ajay Banga

न्यूयॉर्क: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. उनका नाम इस साल (2023) अमेरिका के ग्रेट इमिग्रेंट्स (महान अप्रवासियों ) की सूची में शामिल किया गया है. साथ ही ऑस्कर विजेता हुई क्वॉन, गायक-गीतकार एलानिस मोरिसटेट और अभिनेता पेड्रो पास्कल नोबेल पुरस्कार विजेता हॉफमैन एंड गुइडो इमबेन्स आदि को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। बता दें कि यह लिस्ट बुधवार को न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉर्पोरेशन  (Carnegie Corporation) द्वारा जारी की गई। 2006 से, फाउंडेशन ने देश में अप्रवासियों के योगदान और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके योगदान को उजागर करने के लिए प्रतिष्ठित अप्रवासी अमेरिकियों की एक वार्षिक सूची तैयार की है।

न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, आयरिश मूल के डेम लुईस रिचर्डसन ने कहा: “ये असाधारण लोग हैं। मुझे लगता है कि हर साल इन लोगों की अद्भुत सकारात्मक कहानियाँ प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण है जिन्होंने अमेरिका में महान योगदान दिया है.

 बता दें कि बंगा ने अपने करियर की शुरुआत भारत में की थी। वे 13 वर्षों तक नेस्ले इंडिया से जुड़े गए। वे दो वर्षों के लिए पेप्सीको से भी जुड़े। 1996 में वे सिटीग्रुप से जुड़े और एशिया पेसिफिक क्षेत्र के सीईओ के रूप में काम किया। अमेरिका आने के बाद बंगा ने मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में 12 वर्षों तक काम किया।   विश्व बैंक का मुखिया चुने जाने से पहले, बंगा जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष थे।

विश्व बैंक में 189 देश सदस्य हैं। विश्व बैंक का सदस्य बनने के लिए किसी भी देश को पहले अन्तरराष्ट्रीय वित्त निगम का सदस्य बनना ज़रूरी होता है।