Deepika Padukone News:  माता-पिता बने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

माता-पिता बने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह,  जानकारी के मुताबिक उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

Deepika Padukone becomes mother, gives birth to daughter news in hindi

Deepika Padukone News In Hindi: माता-पिता बने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह,  जानकारी के मुताबिक उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

बता दें कि दीपिका को 7 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री को उनकी मां उज्जला पादुकोण के साथ मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया था। शनिवार को अस्पताल जाते समय अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वहीं शादी के 6 साल बाद दोनों माता पिता बने है। वहीं अपने बच्चे के स्वागत से पहले दीपिका और रणवीर को शहर के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दंपति अपने परिवार के दोनों पक्षों के सदस्यों के साथ अपने परिवार के नए सदस्य के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

ऐसे में जानकारी के मुताबिक उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं दीपिका भी स्वस्थ्य बताई जा रही है। 

(For more news apart from Deepika Padukone becomes mother, gives birth to daughter News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)