Malaika Arora Father Death: अभिनेत्री मलायका अरोरा के पिता ने की आत्महत्या

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान परिवार के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

Actress Malaika Arora father commits suicide news in hindi

Malaika Arora Father Death: अभिनेत्री मलायका अरोरा के पिता अनिल अरोरा ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित आशा मेनार बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

शुरुआती जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान परिवार के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनका शव बाबा हॉस्पिटल में रखा गया है। जब मलाइका को अपने पिता की मौत की खबर मिली तो वह पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

अनिल अरोड़ा को जुलाई 2023 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले साल अनिल अरोड़ा को खराब स्वास्थ्य के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मलाइका को मां जॉयस के साथ अस्पताल में देखा गया। हालाँकि, उनके इलाज का कारण ज्ञात नहीं है। अनिल अरोड़ा एक हिंदू परिवार से थे। वह मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

(For more news apart from Actress Malaika Arora father commits suicide news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​