अक्षय कुमार ने रखा के भारत के नक्शे पर पैर, अब FIR दर्ज

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

दरअसल, हाल ही में अक्षय  ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो ग्लोब पर चलते दिख रहे है।

Akshay Kumar set foot on India, now FIR has been registered

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेंड्रा निवासी एडवोकेट वरिंदर पंजाबी ने जिले के एसपी समेत गृह मंत्रालय को अक्षय के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. वकील ने अक्षय कुमार  पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है। 

दरअसल, हाल ही में अक्षय  ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अक्षय  एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन का प्रचार कर रहे थे।  जिसमें वो ग्लोब पर चलते दिख रहे है।  उनका मानना है कि अक्षय कुमार ने भारत के नक्शे पर पैर रखे हैं और भारत के नक्शे का अनादर किया है।  इस वीडियो के सामने आने के कुछ दिनों बाद वकील ने जिले के एसपी समेत गृह मंत्रालय को उनके खिलाफ पत्र लिखा है.

इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं. लेकिन, उनके पैर भारत के नक्शे पर नहीं बल्कि दूसरे देशों के नक्शे पर पड़े। इस वजह से वह इस दुविधा से बच गईं। हालांकि, अक्षय कुमार फंस गए है।  

जब यह वीडियो अक्षय कुमार ने शेयर किया था तब भी फैंस ने इन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया था। लोगों ने तो अक्षय कुमार को देशद्रोही भी कह दिया था।