एक्टर अर्जुन रामपाल के घर गूंजी किलकारियां, गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

Rozanaspokesman

मनोरंजन, बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी फैन्स के साथ शेयर की.

photo

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर चौथी बार किलकारी गूंजी है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन रामपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी फैन्स के साथ शेयर की.

पोस्ट में उन्होंने बेबी टॉवल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- हेलो वर्ल्ड. अर्जुन ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे परिवार और मैंने आज एक बच्चे का स्वागत किया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं है। आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. #20.07.2023 #helloworld.’

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिड्स पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद अर्जुन गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का पहले से ही एक बेटा एरिक है, जो हाल ही में चार साल का हो गया है।